बंद करें

    प्राचार्य

    प्रिय विद्यार्थियों, सम्मानित अभिभावकों, समर्पित शिक्षकगण एवं आदरणीय आगंतुकों,

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चित्तौड़गढ़ माननीय शिक्षा मंत्रालय-भारत सरकार, केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय ) नई दिल्ली एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन -क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 (NEP-2020) की भावना के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने हेतु सतत प्रतिबद्ध है। केंद्रीय विद्यालय संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञानवान, कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर एवं उत्तरदायी नागरिक के रूप में विकसित करना है।

    NEP-2020 के अनुसार हमारा विद्यालय अनुभवात्मक अधिगम, दक्षता आधारित शिक्षा, समग्र मूल्यांकन, बहुआयामी विकास एवं जीवन कौशलों पर विशेष बल देता है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल, कला, योग, नैतिक शिक्षा और नवाचार को समान महत्व दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

    हमारे समर्पित शिक्षकगण संगठन द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने के लिए सतत प्रयासरत हैं। अभिभावकों का सहयोग और विश्वास इस यात्रा को और अधिक सशक्त बनाता है।

    मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अनुशासन, परिश्रम और मानवीय मूल्यों को आत्मसात कर न केवल शैक्षणिक उपलब्धियाँ प्राप्त करेंगे, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
    आइए, हम सभी मिलकर अपने केंद्रीय विद्यालय को NEP-2020 की परिकल्पना के अनुरूप उत्कृष्टता एवं नवाचार का केंद्र बनाएं।
    जय हिन्द, जय भारत ।

    अमित कुमार पालीवाल
    प्राचार्य