पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय चित्तौड़गढ़ में कंप्यूटर और इंटरनेट सुविधाओं के साथ एक अच्छी तरह से सुसज्जित डिजिटल पुस्तकालय स्थापित है। पुस्तकालय में विद्यार्थियों को पढ़ने और सीखने की सभी सुविधाएँ विद्यमान है | इसके अलावा, पुस्तकालय से संबंधित सभी गतिविधियाँ ई-ग्रंथालय सॉफ़्टवेयर द्वारा डिजिटल रूप से प्रबंधित की जाती हैं, जिसमें पुस्तकों से सम्बंधित विवरण को बार-कोड द्वारा पढ़ा जाता है। पूरे वर्ष भर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों जैसे कि अपनी पुस्तक जानें, पुस्तक प्रदर्शनी, पुस्तक संग्रह, पुस्तक समीक्षा पढ़ना और कई अन्य कार्यक्रमों के प्रदर्शन के लिए एक अलग लाइब्रेरी ब्लॉग भी उपस्थित है।